कोरोना संकट: ShareChat ने 101 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कंपनी ने कहा- 'हम मजबूर हैं'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन का असर अब कई कंपनियों पर भी पड़ने लगा है, देशबंदी के दौर से गुजर रही ये कंपनियां अब अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं। अब सोशल मीडिया फर्म शेयरचैट ने लॉकडाउन के चलते अपने 101 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। शेयरचैट के सह-संस्थापक और सीईओ अंकुश सचदेवा ने कर्मचारियों को मेल में लिखा कि हम मजबूर हैं।

ShareChat lays off 101 employees company says We are helpless

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मार्च, 2020 से लॉकडाउन लागू है। पांच साल पुरानी कंपनी शेयरचैट को कोविड-19 महामारी की वजह से आई आर्थिक मंदी से विज्ञापन बाजार को काफी नुकसान हुआ है। शेयर चैट का अनुमान है कि इस साल विज्ञापन बाजार में बड़ी गिरावट होगी जिसके चलते कंपनी ने लागत में कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इसकी सूचना एक ईमेल से दी है।

सीईओ अंकुश सचदेवा ने मेल में कहा, हमें अब अपने प्रोडक्ट पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। हम बिजनेस पर फिर से विचार करने पर मजबूर हैं, पिछले वर्ष कंपनी लाभ में थी लेकिन इस साल विज्ञापन बाजार अप्रत्याशित रहेगा। इसलिए हमें कंपनी को बनाए रखने के लिए मूल सिद्धांतों को फिर से अपनाना होगा। सचदेवा ने कहा, हम अब रेवेन्यू टीम को नई उम्मीद के साथ व्यवस्थित कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोग शेयर चैट को खड़ा रखने के लिए दिन-रात ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। यह समय हमारे लिए बहुत कठिन है, मुझे उम्मीद है कि आप हमारी मजबूरी को समझ गए होंगे, हमें संगठन को बनाए रखने और कोरोना संकट के दूसरे पक्ष को देखने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है। शेयरचैट के प्रवक्ता ने कर्मचारियों को निकालने की पुष्टि करते हुए कहा, वैश्विक महामारी ने कठिन फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Jio का चौका, 4 हफ्ते में चौथा बड़ा निवेश, अमेरिकी कंपनी जनरल अटलांटिक करेगी 6598 करोड़ का निवेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+