Whatsapp: सिर्फ एक QR कोड से नए फोन में ट्रांसफर करें व्हाट्सएप चैट
Whatsapp: अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सएप लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है जिससे उनके लिए इस ऐप को इस्तेमाल करने आसान बनाया जा सके बल्कि उनकी सहूलियतों को भी बढ़ाया जा सके। इसी दिशा में कंपनी अपने यूजर्स को व्हाट्सएप का डेटा सिर्फ एक क्यूआर कोड के जरिए दूसरे फोन में ट्रांसफर करने की सुविधा लेकर आई है।
आसान हुआ व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर करना
कई बार ऐसा होता है कि जब आप किसी एक फोन से दूसरे फोन को इस्तेमाल करते हैं तो व्हाट्सएप चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर करना मुश्किल होता है। लेकिन इस मुश्किल का समाधान कंपनी अपने यूजर्स के लिए लेकर आई है।

एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें फोन
अगर पुराने फोन से अपने व्हाट्सएप चैट को दूसरे फोन में डालना है तो आप अपनी सारी चैट, मीडिया फाइल को दूसरे फोन में डाल सकते हैं। दोनों फोन की लोकेशन को ऑन रखना है, एक ही वाईफाई नेटवर्क पर कनेक्ट करना है। इसके बाद आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।
कैसे करें चैट ट्रांसफर
व्हाट्सएप चैट को ट्रांसफर करने के लिए आपको पुराने फोन में सेटिंग में जाकर चैट ट्रांसफर के विकल्प को चुनना होगा, इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड आएगा, इस क्यूआर कोड को आपको नए फोन से स्कैन करना होगा। ऐसा करते हुए आप पुराने फोन के चैट, फाइल्स और मीडिया फाइल्स आदि को नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं।
दोनों फोन में एक ही ओएस का होना जरूरी
कंपनी का दावा है कि यह फीचर बहुत ही सिक्योर और इंक्रिप्टेड है, इससे सुरक्षा और प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि यहां गौर करने वाली बात है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पुराने और नए दोनों फोन में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है।
स्क्रीन शेयर की सुविधा
बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप की ओर से वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने का विकल्प मुहैया कराया गया था। यही नहीं वीडियो कॉल के वीडियो को भी डाउनलोड करने का विकल्प मुहैया कराया गया है। फिलहाल यह बीटा मोड पर टेस्टिंग के लिए ही उपलब्ध है जल्द ही यह फीचर हर किसी के लिए उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications