NSE पर ट्रेडिंग रुकी, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण लाइव डेटा नहीं हो रहा अपडेट

NSE पर ट्रेडिंग रुकी, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण अपडेशन में दिक्कत

मुंबई। शेयर मार्केट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। तकनीकी दिक्कत के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई की ट्रेडिंग रुक गई है। एनएसई का लाइव डेटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। अचानक आई इस परेशानी के कारण एनएसई के इंडेक्स फीड के अपडेशन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस परेशानी को ठीक कर लिया जाएगा। इस टेक्निकल परेशानी को ठीक करने के लिए टीम जुट गई है।

Recommended Video

      Stock market में रुका कारोबार, Technical की वजह से Live Data नहीं हो रहा Update | वनइंडिया हिंदी
       Share Market Update: Trading Halted On NSE Due To Technical Glitch

      एनएसई की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण ये समस्या आई है। इसे जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस परेशानी क कारण सभी सेगमेंट को 11:40 पर बंद कर दिया गया। लाइव फीड अपडेट नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि एनएसई के पास रेडुएंसी सुनिश्चित करने के लिए दो सर्विस प्रोवाइडर्स और कई टेलीकॉम लिंक हैं। इस समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से बात हो रही है। उनके लिंक में आई समसया के कारण एनएसई सिस्टम प्रभावित हुआ है। इस समस्या के सभी ब्रोकरेज को एनएसई की ओर से लाइव पडेट नहीं मिल पा रहा है। प्राइस फीड पडेट नहीं हो पा रहा है। इस परेशानी के बाद ब्रोकरेज ने ट्वीटर पर इस तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें शुरू कर दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+