खुलते ही शेयर मार्केट हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1,482 अंक टूटा

खुलते ही शेयर मार्केट हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1,482 अंक टूटा

मुंबई, 13 जून: भारतीय शेयर बाजार में आज खुलते के साथ ही गिरावट होने लगी है। शुरुआत में ही सेंसेक्स 1,482.49 अंक टूटा। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी भी 428.00 अंक टूटकर 15,773.80 अंकों तक आ गया। इन्वेस्टर्स में कोहराम मच गया है, बताया जा रहा है कि इन्वेस्टर्स के लाख करोड़ डूब गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी।

Share Market

बताया जा रहा है कि सोमवार (13 जून) की सुबह लगभग 508 शेयरों में तेजी आई है, 2428 शेयरों में गिरावट आई है और 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं आईटी, रियल्टी (realty), पीएसयू बैंक, ऑटो, ऑयल एंड गैस इंडेक्स समेत सभ सेक्टर इंडेक्स 2-3 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सोमवार (13 जून) सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्स निफ्टी 15,800 अंक के साथ बेंचमार्क से निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 1,448.13 अंक या 2.67% गिरकर 52855.31 पर आ गया है। वहीं निफ्टी 414.10 अंक या 2.56% गिरकर 15787.70 पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट की माने तो बाजार पर ये असर भारत में कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से भी हो सकता है। वहीं इसी हफ्ते जारी आरबीआई नीति से भी बाजार पर असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+