45 मिनट बंद रहने के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट का दौर जारी है। लगातार जारी गिरावट को देखते हुए कारोबार को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया था। लेकिन बाजार के खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया है। रोक खत्म होने के बाद कारोबार सुबह 10.20 पर शुरू हुआ। इसके बाद 40 मिनट में ही सेंसेक्‍स 400 अंक से अधिक मजबूत हुआ तो वहीं निफ्टी में भी सुधार होता दिखा।

share market, share bazar, nifty, sensex, coronavirus, shares, शेयर बाजार, शेयर मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी, कोरोना वायरस, शेयर

इसे शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी बताया गया। लेकिन ये रिकवरी ज्‍यादा देर तक नहीं टिकी और कुछ देर बाद एक बार फिर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले सुबह 9.30 बजे का आंकड़ा देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3,090.62 अंक यानी 9.43 फीसदी की गिरावट के बाद 29,687.52 पर कारोबार कर रहा था।

Recommended Video

    Coronavirus: Share Market में भारी गिरावट, 12 Year बाद लगा Lower Circuit | वनइंडिया हिंदी

    वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07 फीसदी की गिरावट के साथ 8,624.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही हुई है।

    जहां सेंसेक्स 2,548.94 अंकों की गिरावट के साथ 30,229.20 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी 729.95 अंकों की गिरावट के बाद 8,860.20 के स्तर पर खुला। लगातार जारी गिरावट को देखते हुए कारोबार को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया है। रुपये की बात करें तो ये 16 पैसे की कमी के साथ 74.44 के स्तर पर खुला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+