रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी पार किया 12000 का आंकड़ा

नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार में सुबह से जबरदस्त उछाल देखने को मिला और सेंसेक्स दिन की समाप्ति पर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 529 अंकों की बढ़त के साथ 40, 889.23 अंकों पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.35 अंकों की तेजी के साथ 12,073.75 के स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में तेजी और मेटल, बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

share market: Sensex and Nifty closed on record high on monday

सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स में तेजी दिखी और ये 488 अंकों की बढ़त के साथ 40,857 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी कारोबार के दौरान 12, 000 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स का ये अब तक का नया उच्चतम स्तर रहा और नए रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स बंद भी हुआ। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार में शांति की नई संभावनाएं नजर आने लगी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच साल के अंत तक समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ 11,922 पर खुला था। इसके कुछ देर बाद ही 76 अंक बढ़कर 11,990 पर निफ्टी पहुंच गया। रिलायंस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त पर दिखाई दिए. जबकि बैंकों के शेयरों में भी उछाल जारी रहा।

साथ ही टेलीकॉम शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई में कारोबार के दौरान भारतीय एयरेटल और वोडा-आईडिया के शेयरों में उछाल 6 फीसदी तक पहुंचा। इन दोनों कंपनियों ने एजीआर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। इसके कारण दोनों कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिली थी लेकिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के बाद कारोबारियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+