Share Market Update: शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स 63500, निफ्टी 18850 के पार

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट में सकारात्मक रुख देख झूमा भारतीय बाजार, पहुंचा अपने रिकॉर्ड स्तर पर। बनाया ऑल टाइम हाई

Share Market Update: शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले हैं। जिस तरह से वैश्विक बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है उसकी वजह से बाजार में तेजी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। कई बार उतार-चढ़ाव के बाद आज आखिरकार सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर 63588 को पार कर गया है।

एनएससी 11 अंकों की बढ़त के साथ 18828 अंक पर खुला जबकि सेंसेक्स 68 अंकों के साथ 63395 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 43762 अंक पर खुला। निफ्टी आटो, निफ्टी मीडिया में भी आज पहले सत्र में तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट की मानें तो यह तेजी आगे बनी रह सकती है।

share market

जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार अपने उच्च स्तर के नए रिकॉर्ड बना रहा है उसकपर मैराथन ट्रेंड्स के अतुल सूरी का कहना है कि भारत उन तमाम देशों में शामिल होगा जो अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंचेगा।

वहीं आईआईएफएल सिक्योरिटी के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इसके शेयर मे 3.67 फीसदी की उछाल देखने को मिली है और शेयर 61.94 पर पहुंच गया है। दरअसल कंपनी के खिलाफ सेबी की कार्रवाई चल रही है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमने हमेशा नियमों का पालन किया है।

निफ्टी में टॉप गेनर की बात करें तो यह पॉवर ग्रिड, एचडीएफसी, विप्रो, अल्ट्राटेक, सीमेंट, टेक महिंद्रा हैं। जबकि लूजर की बात करें तो जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडालको, डिवीस लैब, सिप्ला, सन फार्मा हैं। वहीं श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

सेंसेक्स को ऊपर ले जाने में सबसे बड़ी भूमिका रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एलएंडटी, हिंदुस्तान लीवर, टीसीएस, पॉवरग्रिट, अल्ट्रासेमको, टेकमएम, भारती एयरटेल हैं। इन कंपनियों के शेयर के दम पर सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और नया रिकॉर्ड बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+