Share Market: कोरोना के डर से टूटा बाजार, सेंसेक्स 550 तो निफ्टी 174 अंक गिरा
चीन में जिस तरह से कोरोना के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं, उसका असर भारतीय बाजार में देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Share Market: जिस तरह से दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना का संकट मंडरा रहा है, उसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। भारतीय बाजार की बात करें तो आज बाजार लाल निशान पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स जहां 620.66 अंक टूटकर 60205.56 अंक पर पहुंच गया तो निफ्टी 158.55 अंक टूटकर 17968.80 पर पहुंच गया। गुरुवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स में जहां 241 अंकों की गिरावट हुई थी तो निफ्टी में तकरीबन 85 अंकों की गिरावट हुई थी।
कोविड की चिंता से लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी ट्रेंड्स, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया है। वहीं मिड कैप के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है एक तरफ जहां आज बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ कमजोर बाजार में भी फार्मा सेक्टर ने बढ़त दिखाई है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा उछला। डिवीस लैब और ग्रैनुअल्स इंडिया के शेयर में 3 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वहीं सरकारी बैंकों में जबरदस्त मुनाफा वसूली देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में निफ्टी पीएसयू बैंक 13 फीसदी गिर गया है।












Click it and Unblock the Notifications