शेयर बाजार भारी गिरावट से बंद, सेंसेक्स 2713 अंक गिरा, निफ्टी 765 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार (Share Bazar) गिरावट के साथ खुलने के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के बाद 31,390.07 पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 765.10 अंक यानी 7.69 फीसदी की गिरावट के साथ 9,190.10 के स्तर पर बंद हुआ है।

Recommended Video

    Coronavirus Effect: Share Market फिर औंधे मूंह गिरा, Sensex 2178 अंक टूटा | वनइंडिया हिंदी
    share market, share bazar, coronavirus, corona virus, sensex, nifty, business, shaers, कोरोना वायरस, शेयर बाजार, कोरोना वायरस, कोरोनावायरस, सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर, कारोबार

    शेयर बाजार खुला भी गिरावट के साथ ही था। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1591.80 अंक यानी 4.67 फीसदी की गिरावट के साथ 32,511.68 के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 446.85 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के साथ 9508.35 के स्तर पर खुला।

    सुबह करीब 9.35 बजे का आंकड़ा देखें तो गिरावट के साथ खुलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,179.73 अंक यानी 6.39 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 547.85 अंक यानी 5.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

    वहीं रुपये की बात करें तो ये भी गिरावट के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 74.06 के स्तर पर खुला था। जबकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.91 के स्तर पर बंद हुआ था। ये हाल केवल भारतीय शेयर बाजार का ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजार का है। कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरी दुनिया का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+