सबसे ज्यादा कमाते हैं शाहरुख-सलमान, ये रही टॉप-10 की लिस्ट

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने देश के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं सूची जारी कर दी है। इसमें भारतीय अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस सूची में कौन है किस नंबर पर।

टॉप 10 में हैं ये अभिनेता

टॉप 10 में हैं ये अभिनेता

इस सूची में 3 करोड़ 80 लाख डॉलर की कमाई के साथ आठवें नंबर पर शाहरुख खान हैं, जबकि नौवें नंबर पर सलमान खान हैं, जिनकी कमाई 3 करोड़ 70 लाख डॉलर है। वहीं 3 करोड़ 55 लाख डॉलर की कमाई के साथ अक्षय कुमार 10वें नंबर पर हैं।

कौन है टॉप पर?

कौन है टॉप पर?

इस लिस्ट में ट्रांसफॉर्मर्स के अभिनेता मार्क वॉलबर्ग सबसे ऊपर हैं। हॉलीवुड के मार्क वॉलबर्ग दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता हैं। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ 80 लाख डॉलर आंकी गई है। इसका कारण ट्रांसफॉर्मर्स: द लास्ट नाइट और आने वाली फिल्म डैडीज होम टू जैसी फिल्मों के लिए बढ़ती जा रही फीस है।

और कौन-कौन हैं टॉप-10 में?

और कौन-कौन हैं टॉप-10 में?

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ड्वेन जॉनसन हैं, जो पिछले साल सूची में पहले नंबर पर थे। ड्वेन जॉनसन की सालाना कमाई 6 करोड़ 50 लाख डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 5 करोड़ 45 लाख की सालाना कमाई के साथ द फेट ऑफ द फ्यूरियस के अभिनेता विन डीजल हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर 5 करोड़ 5 लाख डॉलर की सालाना कमाई के साथ एडम सैंडलर हैं और पांचवे स्थान पर 4 करोड़ 90 लाख की सालाना कमाई के साथ जैकी चेन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+