आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से पहले सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर, पहली बार 37700 पर पहुंचा

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भी उछाल जारी रहा और सेसेक्स के अलावा निफ्टी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। सेंसेक्स ने पहली बार 37,700 के आंकड़े को पार किया जबकि निफ्टी ने 11,350 के आंकड़े को पार कर लिया। सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 56 अंकों की बढ़त के साथ 37,662 अंकों पर खुला था। जबकि निफ्टी 30 अंकों के उछाल के साथ 11,375.35 पर खुला था।

ये भी पढ़ें: PAN से जानें कि आपको आयकर का नोटिस आएगा के नहीं

Sensex tops 37,700 for first time, Nifty50 above 11,350

शेयर बाजार में ये तेजी आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से पहले देखी गई। सेंसेक्स ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार 37,700 के आंकड़े को पार कर लिया। शेयर बाजार में ये तेजी निवेशकों को उत्साहित कर रही है। वहीं निफ्टी50 के शेयर भी अच्छा कारोबार करते दिखाई दिए।

मंगलवार को सेंसेक्स 112.18 अंकों की बढ़त के साथ 37,606.56 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी50 36.95 अंकों की बढ़त के साथ 11,356.50 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में हाल के दिनों में तेजी ने बाजार के निवेशकों को राहत दी है। अमेरिका-चीन के व्यापारिक लेन-देन पर बातचीत को लेकर सकारात्मक कदम और मोदी सरकार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद से लगातार शेयर बाजार में उछाल जारी है।

ये भी पढे़ं: सोने की सही कीमत कैसे जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+