रुपए का गिरना जारी, 61 पैसे गिरकर 72.46 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट हुई। सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी में भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स एक तरफ 400 अंकों की गिरावट के साथ 37,691.52 पर पहुंच गया है जबकि निफ्टी 106 अंक फिसलकर 11,409.85 पर पहुंच गया है। आईटी कंपनियों को छोड़कर सभी सेक्टर्स में ये गिरावट सोमवार को देखी गई है। वहीं रुपए में सोमवार को भी गिरावट जारी रही।

Sensex Nifty slipped further rupee down against us dollar

रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हुआ है। रुपया सोमवार को 79 पैसे कमजोर होकर 72.64 पर पहुंच गया जोकि शुक्रवार को 71.85 पर बंद हुआ था। रुपया सोमवार को 67 पैसे गिरकर 72.52 पर खुला था जोकि कुछ देर के बाद ही 72.64 पर पहुंच गया था। वहीं, दोपहर 12 बजे के बाद रुपए में कुछ सुधार दिखाई दिया है और ये 72.46 पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता का बयान, दोबारा पीएम नहीं बने नरेंद्र मोदी तो प्रलंयकारी भूकंप जैसी होगी तबाही

रुपये में गिरावट का दौर जारी रहा तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा। घरेलू मुद्रा की गिरावट को रोकने के सरकारी प्रयासों के बावजूद विश्व मुद्रा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया गिरकर 72 के पार चला गया है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति-गृहमंत्री ने भेजा बधाई संदेश, कांग्रेस ने कहा-Happy Birthday

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+