PM मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति-गृहमंत्री ने भेजा बधाई संदेश, कांग्रेस ने कहा-Happy Birthday
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं, पीएम मोदी को आज बधाई देने वालों का तांता लगा है। आम से खास हर व्यक्ति उन्हें बधाई दे रहा है और उनकी स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना कर रहा है। मोदी को बधाई देने वालों में उनके दल के लोग तो शामिल ही हैं, विरोधीदल ने भी उन्हें ट्विटर और फेसबुक जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।
मोदी वाराणसी में मनाएंगे जन्मदिन
मालूम हो कि पीएम मोदी अपना जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना जन्मदिन मानाएंगे। बता दें कि 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनको प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी।
17 सितंबर 1950 को हुआ था जन्म
17 सितंबर 1950 को जन्में नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत की हवा में आंखें खोलीं।
शुभकामनाओं से पटा सोशल मीडिया
मोदी के लिए राष्ट्रपति कोविंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है।
कांग्रेस ने कहा-Happy Birthday Modi ji
कांग्रेस ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा हम पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकानाएं देते हैं।
पीएम मोदी ही ट्रेंड कर रहे हैं
यही कारण है कि आज फेसबुक से लेकर ट्विटर तक में पीएम मोदी ही ट्रेंड कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications