फिर से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों की भारी गिरावट

मुंबई। दो दिन की उछाल के बाद बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 250 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 34,088 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 73.35 अकों की गिरावट के साथ 10,480 पर पहुंच गई।

market

आपको बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 99 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। निवेशकों ने जीडीपी और औद्योगिक वृद्धि का आंकड़ा आने से पहले सतर्क रुख अपनाया था। मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक में घोटाले में नए खुलासे के बाद बैंक शेयर दबाव में दिखे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर दवाब में कारोबार कर रहे हैं। एचपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, वेदांता, हिंडाल्को, एसबीआई, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। जबकि सिप्ला, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, बीपीसीएल और गेल के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते तमाम एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 0.99 फीसद की गिरावट के साथ 22167 के स्तर पर, चीन का शांघाई 1.27 फीसद की गिरावट के साथ 3250 के स्तर पर कीरोबार कर रहा है। वहीं बीते सत्र अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+