खुलते ही धड़ाम से 200 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 10,378 के स्तर पर
मुंबई। होली का छुट्टियों के बाद सोमवार को शेयर बाजार के नए सत्र की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 227.58 अंकों की गिरावट के साथ 33,819.36 पर जबकि निफ्टी 80 अंक टूटकर 10,378 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी लुढ़का है।

वहीं सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन में रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसा बढ़कर 65.10 के स्तर पर खुला। गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 65.17 के स्तर पर बंद हुआ था।
शेयर गिरे
ओएनजीसी, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, पीएनबी, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, हिंडाल्को, सेल, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर
शेयर में उछाल
पीएनबी गिल्ट्स, लौरस लैब्स, टीवीएस मोटर, आईओसी, रिलायंस इन्फ्रा, थॉमस कुक, अदानी पोर्ट्स, टीसीएस और बीएचईएल












Click it and Unblock the Notifications