Share Market Today: शेयर बाजार पर बिकवाली हावी, सेंसेक्स 948 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
Share Market Today: शेयर बाजार पर बिकवाली हावी, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार पर बिकवाली हावी रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार शेयर बाजार गिरावट के दौर से गुजर रहा है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को आखिरी सेशन में सेंसेक्स करीब 948 अंकों तक लुढ़कता रहा। सेंसेक्स 948.01 अंक गिरकर 58989.92 अंकों पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 293 अंक गिर कर 17,585.35 अंकों पर बंद हुआ।

शेयर बाजार धड़ाम, डूबे 3 लाख करोड़
इस हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बाजार में तेज बिकवाली हावी रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक गिरी है। बाजार पर हावी इस तेज बिकवाली के कारण निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। BSE लिस्टिेड कंपनियों का मार्केट कैप 285.9 लाख करोड़ से गिरकर 283 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications