चीन-US ट्रेड वॉर की भेंट चढ़ा भारतीय बाजार, सेंसेक्स 351 अंक गिरा हुआ बंद
मुंबई। चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर का असर एशियाई बाजारों के साथ-साथ पूरे विश्व के बाजारों पर भी पड़ रहा है। लगातार ये दोनों देश एक दूसरे के आयातित सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं। इसका असर साफ तौर पर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को दोपहर भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। 1.45 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 350 अंक गिराकर 33020 के स्तर पर और निफ्टी 111 अंक गिरकर 10133 के स्तर पर पहुंच गया।

सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू शेयर्स में देखने को मिल रही है। सुबह ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे। आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग 4 से 5 अप्रैल को हो रही है। पॉलिसी मीटिंग के चलते निवेशक मार्केट को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरबीआई ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। जबकि इंडस्ट्री की डिमांड है कि महंगाई कम होने की वजह से दरों में राहत मिले।
बुधवार को ऑटो सेक्टर को छोड़कर वाकी सभी सेक्टरों में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में यूपीएल, हिंडाल्को, एचपीसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक 3.8-2 फीसदी तक गिरे।
बुधवार को रुपये की शुरुआत भी सपाट हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 65.00 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 65.01 के स्तर पर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications