घरेलू शेयर में तेजी का माहौल, 33.38 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

मुंबई। घरेलू शेयर में कई दिनों से बना तेजी का माहौल आज भी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.38 अंकों की तेजी के साथ 41,053.99 अंकों पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 12,132 अंकों पर जाकर खुला।

Share Market, Stock Market, Sensex, Nifty, BSENSE, Auto Sector, Banking Sector, mumabi, मुंबई, सेसेक्स, निफ्टी, स्टॉक मार्केट

सेंसेक्स में बैंकिंग, आईटी और टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है। शुरुआती कारोबार की बात करें तो बीएसई में बजाज इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड, बीएएसएफ, रिलायंस कैपिटल, मैग्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई है। वहीं एनएसई में जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, सिप्ला, यूपीएल के शेयरों में तेजी देखी गई है।

किन शेयरों में मंदी?

जिन कंपनियों के शेयरों में मंदी देखी गई है, उनमें कैफे कॉफी डे, आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड, लक्ष्मी विलास बैंक, फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड का नाम शामिल है। इसके अलावा एनएसई में हिंडाल्को, डॉ. रेड्डीज लिमिटेड, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया के शेयरों में भी मंदी का माहौल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+