बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, जानिए कीमत
नई दिल्ली, अप्रैल 30। बिटकॉइन के बाद दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे अधिक लोकप्रिय एजेंसी एथेरियम ने एक बार फिर से रिकॉर्ड उच्च स्तर हासिल किया है। 29 अप्रैल को एथेरियम ने 2799 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। इसके एक दिन पहले डिजिटल टोकन का मूल्य 1.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 2706 डॉलर हो गया था।

डिजिटल टोकन ईथर की कीमत पिछले एक साल में 260 प्रतिशत ऊपर आई है। अगर बढ़त की बात करें तो ईथर ने इसी समय में बिटकॉइन से 87 प्रतिशत अधिक की बढ़त देखी है। हालांकि अभी भी एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले काफी पीछे है जो कि 29 अप्रैल को 53,974 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
ईथर की कीमतों में ये बढ़त ऐसे समय में आई है जब यूरोपीयन इनवेस्टमेंट बैंक ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि इसने एथेरियम ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करते हुए 10 करोड़ यूरो जारी किए हैं।
ईथर में बढ़ रहा संस्थागत आकर्षण
ईथर की इस उछाल के पीछे इन अटकलों की भी चर्चा है जिनमें यह कहा जा रहा है कि यह डिजिटल करेंसी मास्टरकार्ड, जेपी मॉर्गन और यूबीएस जैसे मुख्यधारा के वित्तीय संस्थानों को अपनी ओर खींच रही है। बाजार विश्लेषकों ने ईथर के मूल्य वृद्धि के पीछे 'बढ़ती संस्थागत आकर्षण' का भी हवाला दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन वेब सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट अजुरे भी एथेरियम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्या है एथेरियम?
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम एक ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था। एथेरियम न केवल एक क्रिप्टोक्यूरेंसी है, बल्कि विकेन्द्रीकृत ऐप स्टोर भी है जो डेवलपर्स को एप्लिकेशन बनाने, पब्लिश करने और वितरित करने में मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications