हिंडनबर्ग-अडानी मामले की रिपोर्ट पेश करने के लिए सेबी ने SC से मांगे 15 दिन

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए सेक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में 15 दिन का और समय मांगा है। लीगल फाइलिंग के अनुसार सेबी ने कहा है कि उसने अपनी जांच को पूरा कर लिया है। अडानी ग्रुप की ओर से 24 ट्रांजैक्शन की जांच की जानी थी, जिसमे से 17 ट्रांजैक्शन की जांच पूरी हो चुकी है।

सेबी का कहना है कि हमे अभी इसमे और जानकारी हासिल करने की जरूरत है, दूसरे रेग्युलेटर से भी जानकारी लेने की जरूरत है। छह में से 4 की जांच पूरी की जा चुकी है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि सेबी ने पहले ही फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सेबी ने 15 दिन का और समय मांगा है।

Sc

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए 14 अगस्त आखिरी तारीख रखी थी। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है। सेबी की जांच मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर है कि क्या अडानी ग्रुप ने शेयर के दाम में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा किया है या नहीं।

गौर करने वाली बात है कि हिंडनबर्ग की जनवरी माह में जो रिपोर्ट आई थी उसमे मुख्य रूप से पार्टी ट्रांजैक्शन और एमपीएस का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप की ओर से इन तमाम आरोपों को खारिज किया गया था।

अडानी ग्रुप से जुड़े एमपीएस के आरोपों की जांच में सेबी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसकी बड़ी वजह है कि इससे जु़ड़े मामलों के लिए सेबी को विदेशी लेन-देन की जांच करनी थी। दरअसल विदेशी संस्था सेबी के साथ पुरी तरह से सहयोग नहीं करते हैं जिसकी वजह से फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर की जांच होने में दिक्कत आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+