SEBI New Chief: कौन हैं तुहिन कांत पांडे? जिन्हें सेबी का नया चीफ बनाया गया, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह
SEBI New Chief: केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
1987 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी तुहिन कांत पांडे इस वक्त वित्त और राजस्व विभाग के सचिव हैं। इनकी नियुक्ति अगले 3 सालों के लिए होगा।

रेस में ये लोग भी थी
बता दें कि SEBI चीफ के लिए तुहिन कांत पांडे के अलावा, आर्थिक मामलों के विभाग (DEA)के सचिव अजॉय सेठ,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन और SEBI के पूर्णकालिक सदस्य केसी वर्शनी रेस में शामिल थे।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे तुहिन कांत पांडे
जनवरी में, सरकार ने इस पद के लिए आवेदन मांगे थे 17 फरवरी 2025 को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। दरअसल, वर्तमान SEBI अध्यक्ष, माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 1 मार्च को 2025 समाप्त हो रहा है। उन्होंने 2 मार्च 2022 को SEBI का अध्यक्ष पद संभाला था और तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। वह SEBI की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं।
बर्मिंघम विश्वविद्यालय से MBA किया है
तुहिन कांत पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से MBA किया है। वर्तमान में वह वित्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। साल 2024 में उन्हें वित्त सचिव बानाया गया था। इसके बाद से वह वित्त मंत्रालय के चार प्रमुख विभागों को संभाल रहे थे।
Income Tax में मिडिल क्लास को दी राहत
पांडे 2025-26 के केंद्रीय बजट को बनाने में अहम भूमिका निभाई ।इसी बजट में 12 लाख तक के इनकम पर टैक्स की छूट दी गई थी। वहीं नए इनकम टैक्स बिल बनाने वाले कमेटी में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे भारत सरकार और ओडिशा सरकार के कई विभागों में अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications