SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, आज लेन-देन में होगी दिक्कत, ये सर्विस नहीं करेगी काम
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आज आप UPI के जरिए भुगतान करना चाहेंगे, तो उसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जानकारी खुद एसबीआई ने ट्वीट करके दी है। इसके पीछे का कारण सिस्टम अपग्रेडेशन बताया जा रहा है। अपग्रेड होने के बाद एसबीआई अपने ग्राहकों को यूपीआई का और ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस देगा।

ये है वैकल्पिक व्यवस्था
एसबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक 14 तारीख को यूपीआई ट्रांजेक्शन में ग्राहकों को दिक्कत आ सकती है। हालांकि ये समस्या अस्थायी रहेगी। सिस्टम अपग्रेड होते ही सभी सेवाएं पूरी तरह से काम करने लगेंगी। वहीं ग्राहकों के लिए एसबीआई ने पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है, जिसके तहत वे योनो ऐप, योनो लाइट ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी पर अपग्रेडेशन का प्रभाव नहीं रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
वहीं अगर आपको यूपीआई से संबंधित कोई दिक्कत है या फिर आप किसी अन्य तरह की जानकारी लेना चाहते हैं, तो हेल्पलाइन नंबर 1800111109 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आईवीआर नंबर 1800-425-3800 / 1800-11-2211 पर भी एसबीआई के कर्मचारी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं अगर आपको किसी तरह की शिकायत दर्ज करवानी है तो आप 9223008333 पर मैसेज या फिर https://cms.onlinesbi.sbi.com/cms/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

दो दिन बैंकों की हड़ताल
आपको बता दें कि यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के नेतृत्व में 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का आवाह्न किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले 9 यूनियनों ने इस हड़ताल की घोषणा की है। जिसमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉयज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications