चौथी तिमाही में SBI को हुआ 7718 करोड़ रुपए का घाटा, लेकिन आय में बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को बड़ा झटका लगा है। एसबीआई को वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में बड़ा नुकसान हुआ है। बैंक को 7,718 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लगातार बढ़ते एनपीए की वजह से एसबीआई को जनवरी-मार्च तिमाही में 7,718.17 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जबकि तीसरी तिमाही में बैंक को 2416.37 करोड़ का नुकसान हुआ था।

क्या है नुकसान की वजह
एसबीआई को हुए नुकसान की वजह बैंक की ओर से बढ़ाई गई प्रोविजनिंग है। दरअसल बैंक को आशंका है कि अप्रैल-मई-जून में उसके डूबे कर्ज बढ़ सकते हैं इसलिए उसने पहले से इसका अनुमान लगाते हुए प्रोविजनिंग बढ़ा दी है।
बैंकों के डूब रहे कर्ज उसके नुकसान की बड़ी वजह है।
चौथी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 18,876 करोड़ रुपए थे बढ़कर 28,096 करोड़ रुपए रही।
चौथी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 10.35 प्रतिशत से बढ़कर 10.91 फीसदी रहा।












Click it and Unblock the Notifications