SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद रहेंगी नेट बैंकिंग
नई दिल्ली, सितंबर 04: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचना दी है कि चार सितंबर को रात 10.35 बजे से इंटरनेट बैंकिंग सेवा बंद रहेगी। इसकी वजह से ग्राहकों को रविवार दोपहर 1.35 बजे तक परेशानी होगी। इस दौरान ग्राहक किसी भी तरह की ऑनलाइन बैंकिंग सेवा नहीं ले सकेंगे। बैंक की कुछ सेवाएं आज रात 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी।

3 घंटे बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, 'मेंटेनेंस गतिविधियां के कारण 4 सितंबर की रात 22:35 बजे से 5 सितंबर को तड़के 01:35 बजे तक यानी कुल 3 घंटे बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।' इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनस, आईएमपीएस और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी इस दौरान कस्टमर इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

एसबीआई ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया
बैंक ने ये भी कहा है कि इस दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने सभी जरूरी काम इससे पहले निपटा लें या फिर इसके बाद ही सभी जरूरी काम शुरू करें। एसबीआई ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में होता है। ऐसे में ज्यादा लोग प्रभावित नहीं होते हैं। जिसके चलते बैंक इस समय को मेंटेनेंस के लिए चुनते हैं। इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी एसबीआई ने मेंटेनेंस की वजह से अपनी बैंकिंग सेवाओं को कुछ घंटो के लिए बंद किया था।

भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक है
भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक है। देश में एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग के अलावा यूपीआई और योनो ग्राहकों की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। देशभर में इस बैंक के कुल 22,000 से ज्यादा ब्रांच, 57,889 एटीएम उपलब्ध हैं। 31 दिसंबर 2021 तक एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 8.5 करोड़ और मोबाइल बैंकिंग यूजर्स की संख्या 1.9 करोड़ है. दिसंबर 2020 के अंत तक एसबीआई के कुल यूपीआई यूजर्स की संख्या 13.5 करोड़ थी।

SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 46 करोड़ खाताधारकों को जरूरी जानकारी देते हुए उन्हें 30 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की अपील की है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर, सोशल मीडिया, ईमेल और SMS के जरिए खाताधारकों को कहा है कि वो 30 सितंबर 2021 तक अपने आधार( Aadhaar Card) को पैन कार्ड( PAN Card) से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर खाताधारकों के लिए बैंकिंग सेवा बाधित हो सकती है। जो ग्राहक समय सीमा के भीतर अपने पैन कार्ड( PAN Card) को आधार से लिंक नहीं करते हैं उन्हें बैंकिंग लेनदेन में परेशानी हो सकती है।

30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य
आपको बता दें कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139AA के मुताबिक हर भारतीयों को 30 सितंबर, 2021 तक आधार को पैन से लिंक करना जरूरी है। आप आसानी से घर बैठे अपने पैन-आधार को लिंक कर सकते हैं। आप SMS भेजकर और आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। SMS के जरिए आप पैन और आधार लिंक करने के लिए UIDPAN<�स्पेस>12 अंकों का Aadhaar Number<�स्पेस>10 अंकों का PAN नंबर को 567678 या 56161 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर आप होम पेज पर बनें आधार पैन लिंक ऑप्शन को क्लिक कर अपने आधार को पैन से लिंक सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications