होली से पहले SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट और टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने अलग-अलग मैच्योरिटी के मुताबिक 9 एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है । ये बढ़ोतरी 1 करोड़ से कम के जमा पर की गई है। बैंक ने ब्याज दरों में 0.10% से 0.50% तक की बढ़ोत्तरी की है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।

एसबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें
एसबीआई ने 9 एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 7 से लेकर 45 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया है। वहीं 180 से 210 दिन के एफडी पर ब्याज 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.35 कर दिया है। वहीं 211 दिन से लेकर1 साल से कम अवधि के एफडी पर ब्याज दरें 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.40 प्रतिशत कर दिया है। जबकि 1 साल की अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.25 से बढ़कर 6.40 फीसदी कर दिया है।

5 साल के डिपॉजिट पर 0.50% की बढ़ोतरी
एसबीआई ने 1 साल से ज्यादा और 455 दिन से कम के एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.40% कर दिया है। जबकि 456 दिन से लेकर 2 साल से कम के एफडी पर ब्याज दर 6.40%कर दिया है। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम के एफडी पर ब्याज दरें 6.50% कर दी है। जबकि 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम के एफडी पर ब्याज दर 6.50% और 10 साल के एफडी पर 6.50% कर दिया है।

सीनियर सिटीजनको भी फायदा
एसबीआई ने कहा है कि बढ़ी हुई ब्याज दरों का फायदा सीनियर सिटीजन को भी मिलेगा। अब सीनियर सिटीजन को नई दरों के मुताबिक एफडी पर ब्याज दरें मिलेंगी। आपको बता दें कि 90 दिन या इससे कम के डिपॉजिट को टर्म डिपॉजिट कहते हैं। वहीं 6 महीने से ज्यादा के जमा पर वो एफडी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications