3 बड़े बैंकों के 70 ब्रांच होंगे बंद, कहीं आपका भी खाता तो इस बैंक में नहीं
नई दिल्ली। SBI समेत देश के 3 बड़े बैंक अपनी 70 शाखाओं को बंद करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक ये ब्रांच बंद कर दिए जाएंगे। बैंक के अपनी लागत को कम करने के उद्देश्य से फैसला किया है। आपको बता दें कि इनमें बैंकों की 70 विदेशी शाखाएं शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि अव्यावहारिक विदेशी परिचालनों को बंद करने का फैसला किया है। वहीं बैंक ने एक ही शहर या आसपास के स्थानों में कई शाखाओं को तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है।

बंद होने जा रहे हैं बैंकों की 70 शाखाएं
आपको बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी 70 शाखाओं को बंद करने की दिशा में काम कर रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की चालू वित्त वर्ष में 70 विदेशी शाखाओं को बंद करने या फिर तर्कसंगत बनाने की योजना है। आपको बता दें कि बैंकों ने अपनी लागत को करने के उद्देश्य से पिछले साल 35 विदेशी शाखाओं को बंद किया था।

घाटे से उबरने की कोशिश
आपको बता दें कि सार्वजनिक बैंकों की विदेशों में 159 शाखाएं चल रही हैं, जिसमें से 41 शाखाएं 2016-17 में घाटे में थी। बैंकों ने पिछले साल घाटे को कम करने के लिए पिछले साल 35 शाखाओं को बंद कर दिया। नवबंर 2017 में PSB मंथन में बैंकों ने अपनी विदेशी शाखाओं को बंद करने या तर्कसंगत करने का फैसला किया।

SBI की 9 शाखाएं घाटे में
आपको बता दें कि SBI की 9 विदेशी शाखाएं घाटे में हैं। वहीं बैंक ऑफ इंडिया की 8 और बैंक ऑफ बड़ौदा की 7 शाखाएं घाटे में हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की सबसे ज्यादा विदेशी शाखाएं हैं। एसबीआई की 52 शाखाएं विदेशों में हैं, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की 50 और बैंक ऑफ इंडिया की 29 शाखाएं विदेशों में है।












Click it and Unblock the Notifications