SBI ग्राहकों के लिए बंपर दीवाली ऑफर, होगा 1 लाख रुपए का फायदा
नई दिल्ली। अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। एसबीआई ने अपने खाताधारकों के लिए दीवाली ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप 1 लाख रुपए तक का लाभ पा सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों के लिए इंडिया का दिवाली ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर खरीदारी पर कैशबैक और डिस्काउंट मिल रहा है।

1 लाख का मेगा प्राइस
इस ऑफर के तहत अगर आप सबसे ज्यादा खर्च करने वाले बनते हैं तो आप ढेरो उपहार जीत सकते हैं। एसबीआई ने 12 विजेताओं को मेकमाईट्रिप का 1 लाख रुपए का हॉलिडे वाउचर, शाओमी के स्मार्टफोन, स्मार्ट डिवाइसेस समेत कई गिफ्ट जीतने का मौका दिया है। वहीं इस ऑफर के तहत आपको शॉपिंग पर 20 फीसदी तक छूट मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications