SBI ने एक महीने में दूसरी बार घटाई FD पर ब्याज दर, अब मिलेगा इतना ब्याज

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज घटाने का ऐलान किया था। इसके बाद महीने भर के भीतर एक बार फिर एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। कटौती के बाद नई दरें 10 मार्च से लागू होंगीं। एसबीआई ने 45 दिनों तक की अवधि वाली शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज की दरों में 0.50 फीसदी तक की कटौती की है।

SBI ने एफडी पर घटाया ब्याज

SBI ने एफडी पर घटाया ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, 7 से 45 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि इसके पहले ये दरें 4.50 फीसदी थीं। इसके अलावा बैंक ने एक साल से अधिक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.10 की कटौती की है। पहले इनपर 6 फीसदी का ब्याज मिलता था। एसबीआई ने फरवरी में रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में कटौती की थी।

एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती

एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती

बैंक ने 46 से 179 दिन, 180 से 210 दिन और 211 दिनों से एक साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ने एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती की है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6 फीसदी रहेगा। बैंक ने 211 दिन से 1 साल के लिए भी ब्याज दर 6 फीसदी ही रखा है। वहीं, 1 से 2 साल, 2 से 3 साल और 3 से 5 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि 5 साल से लेकर 10 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

एक महीन के भीतर दूसरी बार घटाई ब्याज दरें

एक महीन के भीतर दूसरी बार घटाई ब्याज दरें

एसबीआई ने 10 फरवरी से फिक्स डिपॉजिट (FD) की दरों में कटौती कर दी थी। बैंक ने परिपक्वता अवधि 7 दिन से 45 दिन तक को छोड़कर सभी मैच्योरिटी पीरियड की FD दरों में कटौती का ऐलान किया था। एसबीआई ने 2 करोड़ रु से कम के एफडी पर ब्याज दरों में 15 बेसिक प्वाइंट की कटौती की थी। तब बैंक द्वारा एफडी की ब्याज दरों में कटौती के बाद आम लोगों के लिए यह यह 4.5 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी के करीब हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+