SBI Big News: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 1 जून से बदला बैंक खुलने-बंद होने का समय,जानें नई टाइमिंग

SBI ने 1 जून से बदला बैंक खुलने-बंद होने का समय, जानें नई टाइमिंग

नई दिल्ली, जून 1। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक शाखाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने अपने ब्रांचों को खोलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए इसे पहले से दो घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब एसबीआई की शाखाएं 10 बजे सुबह से लेकर शाम के 4 बजे तक खुली रहेंगी।

 SBI Bank Timing: बदली बैंकों की टाइमिंग

SBI Bank Timing: बदली बैंकों की टाइमिंग

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की शाखाओं की टाइमिंग में फिर से बदलाव किया है। बैंकों की टाइमिंग को बदलते हुए अब इसे 2 घंटे बढ़ा दिया गया है। बैंकिंग कामकाज के समय में बदलाव करते हुए अब इसे शाम 4 बजे तक के लिए कर दिया गया है। पहले जहां एसबीआई की शाखाएं सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक कम करती थी, अब उसे फिर से बढ़ाकर शाम के 4 बजे तक के लिए कर दिया गया है।

 SBI Bank Open Time: जानें कब से कब तक खुलेगा बैंक

SBI Bank Open Time: जानें कब से कब तक खुलेगा बैंक

आपको बता दें कि इसस पहले बैंक ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ब्रांचों के कामकाज के घंटे को कम कर दिया था। कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से दूर रखने के लिए बैंक 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था, लेकिन जैसे-जैसे कोरोना की लहर कम हो रही है, बैंकों में कामकाज भी सामान्य हो रहा है। ग्राहकों को परेशानी न हो इसके लिए बैक ने फिर से कामकाज को सामान्य करते हुए बैकिंग आवर को 2 घंटे बढ़ा दिया है। बैंक ने नई टाइमिंग को लेकर ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी है। एसबीआई ने अपने ट्विट में लिखा है कि स्टेंडर्ड बैंकर्स कमिटी के दिशानिर्देशों के मुताबिक, 1 जून 2021 से बैंक की शाखाएं खाताधारकों के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक काम करेगी।

SBI Change cash Withdrawal rules: एसबीआई ने बदला कैश निकालने का नियम

SBI Change cash Withdrawal rules: एसबीआई ने बदला कैश निकालने का नियम

कोरोना संकट के बीच खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए एसबीआई ने कैश विड्रॉल की सीमा बढ़ा दी है। सबीआई ने नॉन होम ब्रांच के कैश निकालने की लिमिट में बढ़ोतरी की है। नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गयाा है। SBI के नए नियमों के मुताबिक, अब आप अपने किसी भी नजदीकी एसबीआई शाखा( होम ब्रांच के अलावा) से विड्रॉल फॉर्म की मदद से 25000 रुपए तक की रकम एक दिन में निकाल सकते हैं।

एलपीजी गैस के दाम में बड़ी कटौती, जानें आज से कितने में मिलेगा सिलेंडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+