Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Gas Cylinder price 1 June: एलपीजी गैस के दाम में बड़ी कटौती, जानें आज से कितने में मिलेगा सिलेंडर

LPG के दाम में बड़ी कटौती, जानें आज से कितने में मिलेगा सिलेंडर

नई दिल्ली, जून 1। नए महीने के साथ-साथ कई चीजों में बदलाव हो गया है। बैंक के नियमों से लेकर पीएफ के नियमों में आज से बदलाव हो गए हैं। वहीं 1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव कर दिया गया है। आज से देश मं 19 किलों वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 122 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। ये राहत सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए दी गई है। जबकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Recommended Video

    LPG Cylinder को लेकर राहत की खबर, इतनी कम हो गई कीमत । वनइंडिया हिंदी

     LPG gas Cylinder price 1 June: Cooking Gas price reduced by Rs 122, Check LPG cylinder rate in your city

    एलपीजी सिलेंडर के दाम में 122 रुपए की कटौती

    आज तेल कंपनियों की ओर से 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 122 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम को ज्यों का त्यों रखा गया है। 19 किलो वाले सिलेंडर को 122 रुपए सस्ता कर दिया गया है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंजर 1473.50 रुपए का मिलेगा, तो वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1422.50 रुपए का मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1544.50 रुपए का सिलेंडर मिलेगा तो चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1603 रुपए होगीष


    घरेलू सिलेंडर के दाम

    तेल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। इंडियन ऑयल के मुताबिक 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 809 रुपए है। इसमें आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मई महीने में भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में इसमें 10 रुपए की कटौती की गई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+