SBI Alert: एसबीआई के करोड़ों खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 21 मई से 23 मई तक बंद रहेंगी बैंक की ये सर्विस
नई दिल्ली, मई 20। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है और उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक बैंकिंग संबंधी कामों को पहले से निपटा लेने की अपील की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए ये जरूरी सूचना जारी कर कहा है कि बैंक की कुछ जरूरी सर्विस 21 मई, 2 मई और 23 मई को बंद रहेगी।

SBI के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
SBI ने अपने बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। SBI ने अपनी सर्विस से संबंधित सूचना ट्वीट कर जारी की है। एसबीआई ने ट्वीट कर लिखा कि बैंक की मेंटिनेंस एक्टिविटी के चलते 21 मई से लेकर 23 मई के बीच कुछ समय के लिए कुछ सर्विसेज बंद रहेंगी। बैंक ने कहा है कि बैंकिंग सर्विस को और सुगम और बेहतर बनाने के लिए ये मेंटिनेंस सर्विस का काम किया जा रहा है।

कब से कब तक बंद रहेंगी सर्विस
एसबीआई द्वारा जारी किए गए ट्वीट के मुताबिक 21 मई 2021 को रात 10 बजकर 45 मिनट , 22 मई की रात 1 बजकर 15 मिनट पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं 23 मई 2021 को रात 2 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान बैंक सिस्टम मेंटीनेंस का काम करेगा।

बाधित रहेगी ये सेवाएं
एसबीआई की बैंकिंग सिस्टम मेंटिनेंस के दौरान खाताधारक योनो ऐप , योनो लाइट, यूपीआई और INB सर्विसेज बाधित रहेंगी। आपको बता दें कि एसबीआई ने कोरोना संकट काल के दौरान अपने कामकाज के घंटों में भी बदलाव किया है। अब एसबीआई के बैंक शाखाएं सिर्फ 4 घंटों के लिए ही खुलेंगी। वहीं बैंक में वर्तमान परिस्थिति में सीमित काम ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications