SBI Alert: वायरल हो रहा एसबीआई का फेक कस्टमर केयर नंबर,फोन करने से पहले यहां करें चेक
SBI Alert: वायरल हो रहा एसबीआई का फेक कस्टमर केयर नंबर,फोन करने से पहले करें चेक
नई दिल्ली, 19 सितंबर। SBI Customer Care. अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) में हैं तो ये खबर बहुत जरूरी है। बैंक ने खाताधारकों को फेक कस्टमर केयर नंबर को लेकर अलर्ट किया है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वो बैंक के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से बचकर रहें। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़ने के साथ बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड के चलते बैंक ने खाताधारकों से ये अपील की है। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिसके बारे में अपने खाताधारकों को अलर्ट करने के लिए बैंक ने ट्वीट, इमेल, एसमस के जरिए ग्राहकों को अलर्ट किया है।

SBI ने फेक कस्टमर केयर नंबर को लेकर किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने खाताधारकों को सावधान किया है कि वो फेक कस्टमर केयर से सावधान रहें। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वो सही कस्टमर केयर नंबर के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देंखे और उसी नंबर पर फोन कर अपन बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल करें। सोशल मीडिया पर SBI की फर्जी फोन नंबर वायरल हो रहे हैं। बैंक ने इन फेक नंबरों से सावधान रहने की सलाह दी है।

छोटी सी गलती से खाता हो सकता है खाली
एसबीआई ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो अपने खाते से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी को किसी भी व्यक्ति को अपने खाते से संबंधित जानकारी न दें। फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। साइबर क्रिमिनल्स इन नंबर के जरिए आपके बैंक खाते की जानकारी को हासिल कर आपको कंगाल बना सकते हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी की मदद से वो आपके बैंक खाते को हैक कर पैसा निकाल लेते हैं। आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, खाता नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, ओटीपी हासिल कर ये आपका खाता खाली कर सकते हैं।

यहां करें शिकायत
बैंक ने खाताधारकों से अपील की है कि वो किसी भी तरह के फ्रॉड या फिशिंग की जानकारी फौरन बैंक और साइबर सेल को दें। बैंक ने कहा है कि अगर आप किसी के बहकावे में आकर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत इसकी रिपोर्ट [email protected] पर ईमेल और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर फोन करके दें।
Good News: एसबीआई, पीएनबी के बाद अब इस बैंक ने दिया तोहफा, ब्याज दरों में कटौती, सस्ता हुआ लोन












Click it and Unblock the Notifications