SBI Alert: एसबीआई खाताधारक न भूलें इस तारीख को, पूरा नहीं किया ये काम तो बैंकिंग लेनदेन में होगी परेशानी

SBI Alert: एसबीआई खाताधारक न भूलें इस तारीख को, पूरा नहीं किया ये काम तो बैंकिंग लेनदेन में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 12 सितंबर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने ट्वीट कर उन्हें जानकारी दी है खाताधारक 30 सितंबर तक अपने पैन कार्ड( PAN Card) को आधार कार्ड( Aadhaar card) से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करन पर खाताधारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बैंकिंग लेनदेन में परेशानी हो सकती हैं।

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए जरूरी खबर साझा की है। बैंक ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 30 सितंबर से पहले अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर लें। इसके लिए बैंक की तरफ से 30 सितंबर तक की डेडलाइन दी गई है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन खाताधारकों को आने वाले समय में बैंकिंग लेनदेन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। बैंक ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। समय रहते ऐसा नहीं करने पर खाताधारकों के पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे। बैंक ने कहा है कि आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य है।

 How to link PAN with Aadhaar: कैसे करें पैन को आधार से लिंक

How to link PAN with Aadhaar: कैसे करें पैन को आधार से लिंक

आप घर बैठे आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आप इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं, या फिर SMS भेजकर कर सकते हैं। https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाकर होम पेज पर बने 'Link Aadhaar' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपने पैन कार्ड और आधार की डिटल भेजकर कैप्चा फिल करें और सब्मिट बजट पर क्लिक करें।

SMS भेजकर पैन कार्ड को आधार से करें लिंक

SMS भेजकर पैन कार्ड को आधार से करें लिंक

आप इसके अलावा पैन कार्ड को आधार से लिंक करने करने के लिए से अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर की डिटेल के साथ 567678 या 56161 पर मैसेज करना होगा।

राहत भरी खबर, 4 साल बाद RBI ने इस बैंक पर से हटाए कड़े प्रतिबंध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+