Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहत भरी खबर, 4 साल बाद RBI ने इस बैंक पर से हटाए कड़े प्रतिबंध

4 साल बाद RBI ने हटाए इस बैंक से हटाए कड़े प्रतिबंध

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता भी यूको बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूको बैंक( Uco Bank) पर लगा गए प्रतिबंध को हटा दिया है। यूको बैंक दवारा कि गए प्रदर्शन को देखते हु आरबीआई ने बैंक पर लगा गए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई व्यवस्था के प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

 After 4 Years RBI Give remove lending Curbs on UCO Bank and restriction After 4 Years RBI Give remove lending Curbs on UCO Bank and restriction

इस बारे में बुधवार को आरबीआई ने जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया न ट्वीट कर लिखा कि यूको बैंक को प्राम्प्ट करेक्टिव एक्शन की पाबंदियों से बाहर किया जा रहा है। बैंक के प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में बैंक के बहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आरबीआई ने यूको बैंक को PCA से बाहर कर दिया।

आपको बता दें कि साल 2017 में बैंक पर पीसीए के तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी। आरबीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद यूको बैंक पर नए लोन देने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने और अपने बैंक की शाखाओं का विस्तार करने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं बैंक ने आरबीआई को लिखित आश्वासन दिया है कि वो न्यूनतम नियामकीय पूंजी नियमों के साथ-साथ NPA के नियमों और बैंकिंग अधिनियमों का पालन करेगा। बैंक द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद आरबीआई ने यूकों बैंक को PCA के प्रतिबंधों से बाहर कर दिया है, लेकिन कुछ शर्तें और निगरानी को जारी रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+