SBI Alert! बैंक ने खाताधारकों को किया सावधान, हम पूछेंगे नहीं आप बताएं नहीं

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट करते हुए नई गाइडलाइंन जारी की है। SBI ने कॉल के जरिए की जाने वाली ठगी को लेकर अलर्ट करते हुए अपने खाताधारकों को सावधान किया है। बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कौन सी जानकारी खाताधारकों को किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए। यहां तक की ईमेल और फोन करके कोई ये बी दावा करे कि वो बैंक से बोल रहा है तो भी उसके साथ खाताधारकों को अपनी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक ने कहा कि We Don't Ask You Don't Tell. मतलब हम पूछेंगे नहीं आप बताएं नहीं।

 SBI के खाताधारकों के लिए गाइडलाइन

SBI के खाताधारकों के लिए गाइडलाइन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को फ्रॉड से बचाने के लिए ट्वीट कर नई सूचना दी है। इस ट्वीट के मुताबिक अकाउंट होल्डर्स को कहा गया है कि बैंक कभी भी खाताधारकों की गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। अगर कोई फोन कर आपसे आपका अकाउंट नबंर, आपका पासवर्ड, आपके एटीएम का पिन या कार्ड नबंर पूछे तो कभी भी उससे ये जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक ने कहा है कि SBI कभी भी अपने ग्राहकों से ये जानकारी नहीं मांगता इसलिए आप किसी के बहकावे में न आएं और इन जानकारियों को साझा न करें।

 साझा न करें ये जानकारी

साझा न करें ये जानकारी


बैंक ने कहा है कि खाताधारकों को अपने अकाउंट से जुड़ी जानकारी किसी से भी फोन पर या ईमेल पर साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर वो हैकर्स को अपना अकाउंट हैक करने का मौका देते हैं और हैकर्स मिनटों में आपको चूना लगा सकता है। ऐसे में किसी भी अनजान शख्स के साथ भले ही वो ये दावा करे कि वो बैंक सेो बोल रहा है कभी भी अपने खाते से संबंधित जानकारी न दें।

 ऐसे बचें फ्रॉड से

ऐसे बचें फ्रॉड से

अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो किसी को भी अपने कार्ड के दोनों तरफ की फोटो कॉपी न दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्ड की दूसरी ओर CVC कोड होता है, जिसकी मदद से कोई भी आपके खाते से रकम ट्रांजैक्शन कर सकता है। कभी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें जो आपके खाते से संबंधित जानकारी मांग रहे हो। ये फिशिंग मेल आपको चूना लगा सकते हैं।

फोन पर किसी को भी अपने अकाउंट डिटेल्स न दें।
अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट वक्त पर नहीं मिलता है तो फौरन इसकी जानकारी बैंक को दें।
पुराने बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट और बिल के टुकड़े करने फेंके, ताकि कोई उन कागजों से आपकी जानकारी हासिल न कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+