Gold-Rate: नए साल में सोना दिखाने लगा रंग, 28243 रुपए में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना
Gold-Rate: 28243 रुपए में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली, 3 जनवरी। नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में सुधार होने लगा है, हालांकि साल 2021 में सोना अपने 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। नए साल के साथ ही सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है। आज साल के पहले सोमवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, सोना आज 48279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 62035 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में सुधार
सोने की कीमत में सोमवार को सुधार देखने को मिला है। सोने के दाम में सुधार देखने को मिलता है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के बीच मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सोने के भाव पर असर देखने को मिलता है। अगर एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज सोना 48056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 62430 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोना अपने उच्चतम स्तर स्तर से 8000 रुपए से सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोना उस वक्त सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस कीमत से आज के कीमत तुलना करें तो सोना अब 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

28243 रुपए में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना
सोने की कीमत पर अगर गौर करें तो सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं।
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48086 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- चांदी की कीमत 62035 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोना खरीदने का सही मौका
अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में सुधार देखने को मिलेगा। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8000 रुपए सस्ता हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी, ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। निवेशकों को सोने में निवेश की सलाह दी गई है, क्योंकि अगले तीन-चार महीनों में सोने का मूल्य 1880 डॉलर से 1900 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जा सकता है और इस साल के अंत तक सोना 58 से 60 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य
सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
Gold Rate: साल 2021 के जाते-जाते चमका सोना, आपके पास 8200 रुपए सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका












Click it and Unblock the Notifications