SBI Alert: एसबीआई खाताधारक ध्यान दें, YONO ऐप अपडेट के नाम पर खाते से पैसे उड़ा रहे हैं हैकर्स
SBI Alert:YONO ऐप अपडेट के नाम पर खाते से पैसा उड़ा रहे हैं हैकर्स
नई दिल्ली, 20 फरवरी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए अलर्ट हैं। बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को सावधान किया है। बैंक ने खाताधारकों को योनो ऐप सर्विस, यूपीआई पेमेंट सर्विस, योनो लाइट , योनो बिजनेस जैसी सर्विस को लेकर खास तौर पर सर्तक रहने की अपील की है। दरअसल पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। हैकर्स खाताधारकों के खाते में सेंधमारी कर रहे हैं।

बैंक खाताधारक रहे सावधान
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बैंक खाताधारकों में सेंधमारी कर हैकर्स आपके खाते को साफ कर देते हैं। छोटी सी गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में साइबर ठगी का ऐसा ही मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एसबीआई के योनो एप को अपडेट करने के नाम पर खाताधारक के अकाउंट से 74 हजार रुपए की ठगी कर ली।

बैंक खाते में सेंधमारी
एसबीआई समय-समय पर ईमेल, सोशल मीडिया के जरिए अपने खाताधारकों को अलर्ट करता रहा है। हाल ही में बैंक ने ट्वीट कर खाताधारकों को अलर्ट किया कि एसबीआई के नाम से आए फर्जी ईमेल से बच सकते हैं। बैंक ने ऐसे फेक ईमेल से बचने की सलाह दी है। बैंक ने बताया है कि कैसे आप फर्जी मेल को पकड़ सकते हैं और इससे बच सकते हैं। बैंक ने बताया है कि ग्राहकों को ईमेल पर भरोसा करने से पहले चेक करना चाहिए कि वो मेल किस आईडी से आया है। हैकर्स हमेशा बैंक से मिलती-जुलती ईमेल आई रखते हैं, लेकिन उसमें स्पेलिंग को थोड़ी हेरफेर होती हैय़

रखें इन बातों का ख्याल
बैंक ने बताया कि है कि फेक ईमेल की बॉडी में स्पेलिंग या ग्रामर की गलतियां होने की संभावना होती है। ईमेल में अगर कोई लिंक दिया हुआ है, तो गलती से भी उसपर क्लिक न करें। फेक ईमेल में ग्राहक के नाम के बजाए कोई सामान्य संबोधन होता है। ईमेल में कोई संदेहजनक लिंक या फाइल संलग्न हो तो समझ जाएं कि वो ईमेल फेक हैं। ऐसे ईमेल को न खोलें, न किसी लिंक पर क्लिक करें और न ही उसपर रिप्लाई करें।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications