SBI Alert: 30 सितंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना फ्रीज हो सकता है खाता, नहीं कर पाएंगे लेन-देन

SBI: 30 सितंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना फ्रीज हो सकता है खाता, नहीं कर पाएंगे लेन-देन

नई दिल्ली। SBI Alert for PAN-Aadhaar Linking. अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। SBI ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है और खाताधारकों को 30 सितंबर तक बैंक खाताधारकों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों की मुश्किल बढ़ सकती है। बैंक खाता फ्रीज हो सकता है। उन्हें लेन-देन में परेशानी हो सकती है।

 SBI अलर्ट-30 सितंबर तक निपटा लें ये काम

SBI अलर्ट-30 सितंबर तक निपटा लें ये काम

भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India) ने अपन ग्राहकों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर तक अपने खाताधारकों को पैन कार्ड को आधार( PAN-Aadhaar card) से लिंक करवानो की अपील की है। बैंक ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 30 सितंबर तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें। बैंक ने खाताधारकों से कहा है कि अगर वो 30 सितंबर तय अपन पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपकी बैंकिंग सेवा बाधित हो सकती है।

 पैन कार्ड हो जाएगा बेकार

पैन कार्ड हो जाएगा बेकार

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारकों से अपील की है कि वो तय समयसीमा के भीतर अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनका पैन कार्ड 30 सितंबर के बाद निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड इनएक्टिव होने के चलते इसका असर बैंक खाते पर भी पड़ेगा। लोगों को खाते से लेन-देन में परेशानी होगी। ऐसे में बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए बेहतर हैं कि वो अपने पैन को आधार से लिंक कर लें।

 KYC करवाना अनिवार्य

KYC करवाना अनिवार्य

एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित जानकारी साझा की है। बैंक ने कहा है कि अगर आप 30 सितंबर तक अपना KYC अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपका बैंक खाता फ्रीज हो जाएगा। जिसके कारण आप न तो बैंक खाते से कोई लेन-देन कर पाएंगे और न ही किसी सरकारी स्कीम का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि आप ऑनलाइन तरीके से, SMS भेजकर और इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर इसे अपने लिंक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+