SBI ने बदला कैश डिपॉजिट का बड़ा नियम, अब दूसरे के बैंक खाते में नहीं जमा कर पाएंगे कैश, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए ये खबर बेहद खास हैं। एसबीआई ने अपने कैश डिपॉजिट के नियम में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने बैंक डिपॉजिट के नियमों में बदल कर खाते को अधिक सुरक्षित बनाने की कोशिश की है। नए नियम के मुताबिक अब आप किसी दूसरे के खाते में कैश डिपॉजिट नहीं करवा सकेंगे। लोगों के बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए एसबीआई ने इस नियम को बदला है।

 SBI ने बदला कैश डिपॉजिट का नियम

SBI ने बदला कैश डिपॉजिट का नियम

दरअसल नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर दूसरों के खाते में 500,1000 के नोट जमा कराए गए। इस जालसाजी का खुलासा होने के बाद एसबीआई ने फैसला लिया है कि अब किसी के खाते में कोई दूसरा शख्स कैश जमा नहीं कर सकता है। आपको यहां बता दें कि बाकी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन , चेक डिपॉजिट के नियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंक ने खाते को और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके तहत कोई दूसरा आपके खाते में कैश डिपॉजिट नहीं कर पाएगा। यहां तक कि पिता अपने बेटे के खाते में कैश जमा नहीं कर सकेगा।

 क्यों बदला गया नियम

क्यों बदला गया नियम

नोटबंदी के दौरान कई बैंक खातों में बड़ी संख्या में रकम जमा कराए गए। 1000-500 के नोटों में कई खातों में बड़ी रकम जमा करवाई गई। जब जांच के दौरान लोगों से इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि किसी अनजान शख्स ने उनके बैंक खातों में पैसे जमा करा दिए हैं, उनका इससे कोई लेना- देना नहीं है। ऐसे में बैंक ने इस तरह की जालसाजी पर लगाम लगाने के लिए ये कदम उठाया। इसके लिए आयकर विभाग ने सरकारी बैंकों से अपील की थी कि वो ऐसे नियम बनाएं कि कोई दूसरा शख्स किसी के बैंक खाते में कैश जमा नहीं करा पाए, ताकि कोई खाते में पैसे के बारे में अपनी जिम्मेदारी से बच न सके।

 कैसे जमा करवा सकेंगे दूसरे के खाते में रकम

कैसे जमा करवा सकेंगे दूसरे के खाते में रकम

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दूसरे के खाते में हम पैसे कैसे जमा करवा सकेंगे। बैंक ने इसके लिए कुछ विकल्प दिए हैं। जैसे किसी को दूसरे के खाते में कैश जमा करना है तो आपके पास खाताधारक का हस्ताक्षर किया हुआ अनुमति पत्र होना चाहिए। इसके अलावा नकदी के साथ दी जाने वाली जमा फॉर्म पर बैंक खाताधारक का हस्ताक्षर होना चाहिए। अगर ये उपलब्ध है तो आप किसी के बैंक खाते में नकदी जमा कर पाएगे। हालांकि ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा अगर ग्रीन कार्ड और इंस्टा डिपॉजिट कार्ड है तो कोई भी व्यक्ति इस कार्ड के जरिये उसके खाते में पैसे जमा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+