सेव कर लीजिए ये 3 नंबर, आसानी से मिलेगी EPF, CIBIL, डिजिलॉकर की सुविधा

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना भूल जाते हैं और आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक साथ हमेशा आप अपने दस्तावेजों को साथ लेकर नहीं चल पाते हैं।

आपको अपना ईपीएफओ बैलेंस देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर सर्च करना होता है, साथ ही सिबिल स्कोर के लिए भी आपको जद्दोजहद करनी पड़ती है। लेकिन हम आपकी इन समस्याओं का समाधान लेकर आए हैं। आप महज 3 अहम नंबर को सेव करके व्हाट्सएप पर एक मैसेज से ये तमाम जानकारियां बहुत आसानी से हासिल कर सकते हैं।

epfo

डिजिलॉकर सेवा
इस सेवा को व्हाट्सएप पर हासिल करने के लिए आपको 90 1315151 नंबर को अपने फोन में सेव करना है। इसके बाद इसपर व्हाट्सएप पर Hi लिखकर भेजिए। अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए, इसके बाद डिजिलॉकर पर अपने डॉक्युमेंट को आप आसानी से यहां देख पाएंगे।

सिबिल स्कोर
वहीं अगर आपको व्हाट्सएप पर ही अपना सिबिल स्कोर जानना है तो आपको 9920035444 को अपने फोन पर सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर व्हाट्सएप पर हेलो भेजिए। यहां View Credit Report विकल्प को चुनिए। इसके बाद अपना नाम, ईमेल और ओटीपी दर्ज करिए और अपना सिबिल स्कोर आसानी से पाइए। अहम बात यह है कि आपको व्हाट्सएप पर फ्री में अपना सिबिल स्कोर पता चल जाएगा और आपका क्रेडिट स्कोर इससे प्रभावित नहीं होगा।

EPF बैलेंस
अगर आपको र ईपीएफ बैलेंस की जानकारी चाहिए तो आप 77383998 को फोन में सेव करिए और इसके बाद इस नंबर पर EPFOHO UAN ENG के पैटर्न पर एसमएमएस कीजिए। UAN आपका व्यक्तिगत यूएएन नंबर है जबकि ENG भाषा है, जिसे आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कभी-कभी तकनीकी खराबी की वजह से आपको इन नंबर पर जानकारी मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप कुछ समय बाद फिर से इन सेवाओं को हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+