Sahara refund: सहारा के जमाकर्ताओं को पहली किस्त में कितना मिलेगा पैसा? जानें आवेदन की अंतिम तारीख
Sahara Refund: केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद दिन पहले बड़ी घोषणा की थी कि "सहारा सहकारी समितियों" में घोटाले के कारण निवेशकों को उनका फंसा हुआ पैसा जल्द वापस मिलेगा। सहारा समूह की सहकारी समितियों में जिन्होंने वास्तव में पैसा जमा किया था वो सभी निवेशक दावा कर सके इसके लिए सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया है।

याद रहे सालों से जिन निवेशकों का पैसा डूब हुआ है उन निवेशकों को रुपये की वापसी प्रक्रिया 5,000 करोड़ रुपये देने की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च के दौरान कहा कि निवेशकों को 5,000 करोड़ भुगतान के बाद बाकी निवेशकों को रकम लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दोबारा अपील की जाएगी।
सहारा सहकारी समितियां, जिनके मिल रहा रिफंड
- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
- सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड
- हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
- स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
निवेशकों को पहली किस्त में कितना पैसा मिलेगा?
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निवेशकों को पहला भुगतान 10,000 रुपये या उससे अधिक तक ही दिया जाएगा। इसके साथ ही ये जानकारी दी गई कि सहारा रिफंड पोर्टल पर रिफंड के लिए आवेदन करने के लिए चारों सोसायटियों का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध है।
सहारा रिफंड पोर्टल कैसे काम करता है?
- https://mocrefund.crcs.gov.in/Help रिफंड के लिए पोर्टल है।
- निवेशक का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए और बैंक खाते से नंबर और आधार जुड़ा होना चाहिए।अपनी पहचान की गारंटी के लिए, जमाकर्ताओं के आधार कार्ड ही मान्य होंगे।
- गृह मंत्री ने बताया था कि इन स्कीमों में फंसा पैसा 45 दिनों के अंदर ही निवेशकों के बैंक खातों में डाल दिया जाएगा। जिसकी जानकारी एसएमएस/पोर्टल के माध्यम से स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
- निवेशकों के दावों और अपलोड किए गए दस्तावेजों को नियुक्त सोसायटी, ऑडिटर और ओएसडी द्वारा सत्यापित किया गया है।
दावे के लिए आवेदन करने की अंमित तारीख
- 22 मार्च 2022 हुमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता के लिए आखिरी तारीख है।
- वहीं 29 मार्च 2023 सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद के लिए अंतिम तारीख है












Click it and Unblock the Notifications