रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की तुलना में 77.69 पर पहुंचा

मुंबई, 17 मई। रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट का दौर लगातार जारी है। रुपया अब अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर की तुलना मेंआज रुपया 77.69 पर पहुंच गया। बता दें कि रुपया आज शुरुआती ट्रेड में 14 पैसे नीचे गिरकर 77.69 रुपए तक पहुंच गया, इससे पहले 77.50 के निचले स्तर पर गुरुवार को पहुंचा था। शुक्रवार की बात करें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप के बाद रुपया 77.31 तक पहुंच गया था। सोमवार को भारत का फॉरेन मार्केट एक्सचेंज बुद्ध पूर्णिमा की वजह से बंद था। गौर करने वाली बात है कि मार्च माह के बाद से ही पहली बार रुपया 77 के पार पहुंचा है।

rs

Recommended Video

      Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, 24 पैसे कमजोर खुला | वनइंडिया हिंदी

      इंट्राडे ट्रेड में रुपया 77.77 के स्तर पर पहुंच गया। आज बाजार खुलने के समय रुपया 24 पैसे कमजोर होकर 77.69 पर पहुंचा। विदेशी निवेशक जिस तरह से लगातार बिकवाली कर रहे हैं उसका असर रुपए पर देखने को मिल रहा है। रुपए में कमजोरी की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बाजार में बिकवाली को माना जा रहा है। अक्टूबर 2021 में विदेशी निवेशकों की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। अप्रैल माह में विदेशी निवेशकों ने 22.31 अरब डॉलर की बिकवालीकी थी। जबकि मई महीने में 32701.03 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। हालांकि घरेलू निवेशसकों ने 26735.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

      वहीं कच्चे तेल के दाम में बढ़ोत्तरी का भी असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। चीन से बढ़ रही मांग के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोत्तरी जारी है। ब्रेंट 114 डॉलर के पार निकल गया है। हालांकि रुपया कमजोर हो रहा है लेकिन आईटी के शेयर से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी में आईडी इंडेक्स पांच दिन की गिरावट के बाद तेजी पर है। माना जा रहा है कि कोरोना प्रतिबंध खत्म होने के बाद चीन में मेटल की खरीदारी देखने को मिलेगी और भारत में स्टील के शेयर हिंडाल्को, वेदांता के शेयर में तेजी आएगी। इसी उम्मीद के चलते टाटा, हिंडाल्के, वेदांता के शेयर में 5 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है जबकि जेएसपीएल और सेल के शेयर में भी तकरीबन 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+