इस साल 78 रु प्रति डॉलर तक गिर सकता है रुपया: रिपोर्ट
नई दिल्ली। साल 2019 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 78 रुपए तक गिर सकता है। कार्वी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोषीय और चालू खाते के घाटे की वजह से रुपए में बड़ी गिरावट आ सकती है। कार्वी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति को लेकर अनुमान लगाया है। अपनी रिपोर्ट में कार्वी ने कहा है कि साल 2019 जिंस और मुद्रा बाजार के लिए मिला-जुला रह सकता है। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में और गिरावट आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया 73.70 से 74.50 के स्तर तक जाने की आशंका है। अगर रुपया 74.50 के स्तर को पार करता है, तब यह 2019 में लुढ़ककर 78 के स्तर तक पहुंच गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक चुनावी साल होने के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश से बचने का प्रयास कर सकते हैं। इसका असर भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। निवेश कम होने के चलते इससे चालू खाते का घाटा या भुगतान संतुलन (बीओपी) में 2018-19 की दूसरी छमाही में सुधार की संभावना नहीं है।
कैड 2018-19 की पहली छमाही में 34.94 अरब डॉलर था। वहीं भुगतान संतुलन 2018-19 की पहली छमाही में 13.20 अरब डॉलर प्रतिकूल था।












Click it and Unblock the Notifications