नोटबंदी का दिखा असर, 39 महीने के सबसे निचले स्तर पर रुपया

8 नवंबर से शुरू की गई नोटबंदी अब अपना असर दिखा रही है।

नई दिल्ली। 8 नवंबर को घोषित की गई नोटबंदी का असर शेयर बाजार के बाद रुपये पर भी दिखना शुरू हो गया है।

बृहस्पतिवार को दिन की शुरूआत में रुपया 28 पैसे कम हो कर 68.86 के स्तर पर आ गया। माना जा रहा है कि विदेशी निवेशों की निकास के कारण गिरावट हुई।

rupee

3 साल पहले ये था स्तर

बता दें कि बुधवार (23 नवंबर ) को रुपया अपने निचले स्तर 68.85 पर था। इसस पहले रुपया 28, अगस्त 2013 को 68.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपए की गिरावट के संबंध में विशेषज्ञों का मानना है कि यह अगले कुछ महीनों में 70 रुपए प्रति डॉलर तक भी जा सकता है।

रुपए की इस गिरावट पर कहा जा रहा है कि महीने के अंत में डॉलर की बढ़ी मांग, विदेशी कोषों से लगातार हो रही निकासी और अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों के बढ़ाए जाने की संभावना से भी रुपए को नुकसान हुआ है।

जारी है विदेशी निवेश का निकास

गौरतलब है कि 500 और 1,000 रुपए की करेंस को विमुद्रीकृत करने के फैसले के बाद से ही विदेशी निवेश की निकासी जारी है।

साथ ही अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भी रुपए की कीमत पर 2.92 फीसदी असर पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+