लगातार गिरावट के बाद आज रुपए ने दिखाई मजबूती, 77.19 तक पहुंचा

नई दिल्ली, 11 मई। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा था उसके बाद आज रुपए में कुछ मजबूती देखने को मिली है। रुपया अपने सबसे निचले स्तर 77.44 तक पहुंच गया था। लेकिन अब इसमे कुछ मजबूती देखने को मिली है। प्रति डॉलर अब रुपया 77.19 पर पहुंच गया है। आज रुपया 77.3225 पर पहुंचा, जिसके बाद आज कुछ मजबूत होकर यह 77.20 पर पहुंचा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार रुपए ने 17 पैसे की मजबूती हासिल की। शुरुआती ट्रेड में रुपया डॉलर की तुलना में 77.17 तक पहुंच गया था।

rupee

मंगलवार को रुपए में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ट्रेडर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को रुपए के निचले स्तर पर जाने के बाद हस्तक्षेप किया। लेकिन बाजार में अभी भी अस्थिरता बरकरार है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले बाजार में अस्थिरता बनी रहने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने बाजार में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। इस साल यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। माना जा रहा है कि जून माह में ब्याज दरों को 75 प्वाइंट और बढ़ाया जा सकता है।

मेहता इक्विटीस के वीपी राहुल कालांत्री ने कहा कि हमे लगता है कि रूपया आने वाले दिनों में और अस्थिर रह सकता है। अमेरिका के आंकड़े आने के बाद रुपया 77 पर मजबूती दिखा सकता है। अन्य उभरते बाजारों की तुलना में भारत में कैपिटल मार्केट में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते रुपए को ज्यादा नुकसान हुआ है, देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी इसका असर पड़ा है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 बिलियन डॉलर से नीचे पहुंचा है। ऐसे में आने वाले समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आगे और भी कड़े कदम उठा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+