FASTag from January 1: नए साल में गाड़ी पर नहीं लगाया फास्टैग तो देना होगा डबल टोल, जानिए पूरी डिटेल यहां

FASTag from January 1: नए साल में गाड़ी पर नहीं लगाया फास्टैग तो देना होगा डबल टोल, जानिए पूरी डिटेल यहां

नई दिल्ली। FASTag Mandatory from January 1. साल 2021 के आने में कुछ ही दिन बचे है। नए साल में कई नियमों मं बदलाव होने जा रहे हैं। साल 2021 में आपको परेशानी से न गुजरना पड़े इसलिए बेहतर है कि पहले कि उन कामों को निपटा लें, जिसकी वजह से नए साल में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए साल में गाड़ी लेकर हाईवे पर निकलने से पहले अपनी कार पर फास्टैग( FASTag) लगाना जरूरी है। 1 जनवरी 2021 से फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है ।

 1 जनवरी 2021 से फास्टैग अनिवार्य

1 जनवरी 2021 से फास्टैग अनिवार्य

1 जनवरी 2021 से सभी सभी गाड़ियों के लि फास्टैग(FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। सभी सभी वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। टोल प्लाजा पर सुरक्षित टोल टैक्स वसूली और लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं होगा उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। वहीं इस टोल का भी भुगतान आपको डिजिटल तरीके से करना होगा। यानी 1 जनवरी से टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगी।

 देना पड़ेगा डबल टोल

देना पड़ेगा डबल टोल

अगर 1 जनवरी से आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं है तो आपको टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स दना पड़ेगा। एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा पर लगे कैश काउंटर्स को हटा लिए जाएंगे। बिना फास्टैग वाली गाड़ियों से डिजिटल तरीके से टोल टैक्स वसूला जाएगा। इन परेशानियों से बचने के लिए 31 दिसंबर तक अपनी गाड़ियों पर फास्टैग लगवा लें।

 कैसे लगवाएं फास्टैग

कैसे लगवाएं फास्टैग

आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम से घर बैठे फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप सभी टोल प्लाजा से इसे खरीद सकते हैं। फास्‍टैग को उन बैंकों से भी खरीदा जा सकता है, जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह कार्यक्रम से अधिकृत हैं। या फिर इसे बैंक से ऑफलाइन भी लिया जा सकता है। आपको इसलिए मात्र 200 रुपए खर्च करना है। वहीं इसमें आपको सबसे पहले 100 रुपए का रिचार्ज करना होगा। फास्टैग स बैंक खाते को अटैच कर आप आसानी से कैशलेश तरीके से टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

 फास्टैग से क्या होगा फायदा

फास्टैग से क्या होगा फायदा

फास्टैग सिस्टम से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें कम को जाएंगी। टोल टैक्स पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होगी। टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम हो जाएगा। टोल प्लाजा पर लाइनें छोटी होने से प्रदूषण भी कम होता है। इसके अलावा टोल टैक्‍स पर सरकार 2.5 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+