'पत्नी को घूरने से बेहतर है, 90 घंटे काम करो',एस एन सुब्रमण्यन के बयान से सोशल मीडिया पर बवाल
S N Subramanian: एल एंड टी (लार्सन एंड टूब्रो) के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन ने हाल ही में अपने कर्मचारियों से सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया है। उनका यह बयान वायरल हो गया है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और इस बयान का तीखा विरोध हो रहा है। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं, जिससे यह मुद्दा और भी सुर्खियों में आ गया है।
दीपिका पादुकोण ने की आलोचना
इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बयान को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। दीपिका ने लिखा कि इस तरह के बयान देने वाले वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग मानसिक स्वास्थ्य के मामले को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना चौंकाने वाला है कि इस प्रकार के विचार व्यक्त किए जा रहे हैं।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में फयजदौजा के एक पोस्ट को शेयर करते हुए सुब्रमण्यन के बयान की आलोचना की है, जिसमें लिखा था कि चेयरमैन ने कर्मचारियों से रविवार को भी काम न करवाने के लिए खेद व्यक्त किया था और कहा था कि वे खुद रविवार को काम करते हैं।
एल एंड टी का बयान और बचाव
एल एंड टी ने इस बयान का बचाव करते हुए कहा कि सुब्रमण्यन का विचार असाधारण परिणामों के लिए असाधारण प्रयास की आवश्यकता को दर्शाता है। कंपनी ने यह भी कहा कि उनके चेयरमैन का बयान राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में योगदान के लिए की जा रही मेहनत को प्रदर्शित करता है। एल एंड टी ने अपने बयान में कहा, "यह भारत का दशक है, और इस समय में सामूहिक समर्पण और प्रयास की आवश्यकता है।"
सुब्रमण्यन ने आखिर अपने बयान में क्या कहा था?
सुब्रमण्यन ने कर्मचारियों से पूछा था कि था कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा, "आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?" उन्होंने कहा, "आप घर पर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?" इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे दफ्तर में धिक् समय बिताएं और काम करें। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं, और लोग इस पर जमकर मीम्स बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स , हो रही जमकर आलोचना
यह वीडियो सबसे पहले रेडिट पर पोस्ट किया गया था और वहां से यह वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बयान की आलोचना करते हुए सुब्रमण्यन की टिप्पणियों की तुलना इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के पिछले साल के बयान से की, जिसमें उन्होंने युवाओं से सप्ताह में 70 घंटे काम करने की बात की थी। कई यूजर्स ने सुब्रमण्यन को मूर्ति का "गुरु" करार दिया है, जबकि कुछ अन्य ने एल एंड टी के कर्मचारियों की हालत पर मजेदार मीम्स बनाकर इस बयान का मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications