फ्यूचर ग्रुप के अधिग्रहण के बाद रिलायंस के शेयरों में 2.6 फीसदी का उछाल, फ्यूचर रिटेल के शेयर 20 % बढ़े
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में आरआईएल का शेयर करीब 2.6 फीसदी मजबूत होकर 2174 रुपये के भाव पर पहुंच गया। रिलायंस के शेयर के यह तेजी फ्यूचर ग्रुप का रीटेल, होलसेल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनस 24 हजार 7 सौ 13 करोड़ में खरीदने के बाद देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर फ्यूचर ग्रुप को खरीदने के बाद उसके शेयरों में 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

इसके अलावा फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर ने 5% की बढ़ोतरी के साथ अपर प्राइज लिमिट को छुआ। फ्यूचर लाइफ़स्टाइल फैशन और फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयर भी 5% तक बढ़ गए, जबकि फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर में 4.8% का उछाल देखने को मिला। फ्यूचर रिटेल का शेयर एक हफ्ते में 27 फीसदी उछल चुका है। वहीं, 2 हफ्ते में 50 फीसदी की तेजी आई है। तीन महीने में 110 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। फ्यूचर रिटेल को खरीदने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर भी 1.1% बढ़ गए।
इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड में कर रहा है। कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप के खुदरा और थोक कारोबार को आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड को ट्रांसफर किया जाएगा। फ्यूचर एंटरप्राइजेज कंपनियों के शेयरों में, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन, फ्यूचर कंज्यूमर, फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और फ्यूचर मार्केट नेटवर्क्स ने अपने-अपने 5 फीसदी अपर सर्किट के बाद किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज में अपने उपरोक्त व्यवसायों के बड़े पुनर्गठन की घोषणा की।
ब्रोकरेज फर्म ने 12 महीने के 1,930 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पर तटस्थ रेटिंग बनाए रखी है, जो लगभग 9 प्रतिशत है। सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर के लक्ष्य को बढ़ाकर 2250 रुपये तय कर दिया है। उनका कहना है कि रिटेल में रिलायंस की पैठ और मजबूत होगी। इससे रिटेल में रिलायंस का मार्केट शेयर 4.1 फीसदी बढ़ेगा और करीब 2 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि होगी। वहीं रिलायंस रिटेल की वैल्यू 647 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications