Share Market: रिलायंस करेगी बड़ा ऐलान, फ्री में मिलेंगे RIL के शेयर, नतीजे भी देख सकेंगे
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 14 अक्टूबर को शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग के दौरान बोनस शेयर जारी करने के रिकॉर्ड डेट के ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा आरआईएल दिवाली से पहले अपने शेयर होल्डर्स के लिए एक और बड़ा ऐलान कर सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान शेयरहोल्डर्स को एक पर एक बोनस शेयर जारी करने के रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले रिकॉर्ड डेट को तय किया जा सकता है। RIL का बोनस शेयर भारत के शेयर बाजार में सबसे बड़ा ऑफर होगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर रिकॉर्ड डेट की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है।

निवेशकों का शेयर होगा डबल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोनस शेयर को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि बोर्ड ऑफ डारयेक्टर्स की मीटिंग में बड़ा ऐलान किया जा सकता है। कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर आपके डीमैट अकाउंट में भेजेगी तो आपके रिलायंस के शेयर दुगने हो जाएगा।
नए ऐलान के बाद, अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की मौजूदा प्राइस अगर 2,749 रुपये है तो बोनस शेयर जारी होने के बाद डीमैट अकाउंट में रिलायंस में निवेशित शेयरों की संख्या डबल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications