Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में गिरावट, अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी
Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में गिरावट, अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी
नई दिल्ली। अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट आई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत की खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट आई और ये गिरकर 5.30% हो गई। आपको बता दें कि ये लगातार दूसरा महीने हैं, जब महंगाई दर में मामूली गिरावट आई है। ये लगातार दूसरा महीना है जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक की लक्ष्य सीमा के भीतर रही है।

आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2021 में महंगाई दर 5.59 फीसदी रही थी। वहीं अगस्त 2020 में रिटेल महंगाई दर 6.69 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में खाद्य महंगाई जुलाई 3.11 फीसदी हो गई, जबकि सेवा महंगाई दर 6.4% पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले भी इस बात की संभावना जताई थी कि खुदरा महंगाई धीरे-धीरे मौजूदा स्तरों से घटना शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications